Video में देखें बिहार का जंगलराज, दिनदहाड़े छात्र की किडनैपिंग, CCTV में कैद
पटना। बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इस बात का अंदाजा आपको इस वीडियो को देखने के बाद लग जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही सुशासन का दावा कर रहे हो, लेकिन ये वीडियो उनके दावों को पोल खोलने के लिए काफी है। राजधानी पटना में छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। Video: घर के सामने से लड़की का अपहरण,छेड़खानी के बाद आरोपी फरार

घटना पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है, जहां राहुल राज अपने दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था की तभी कार से पीछा कर रहे चार लोगों मे उनके बाइक के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें रोक दिया। अपहरणकर्ताओं ने पहले राहुल के दोस्तों को पीटा और फिर राहुल को कार में बिठाकर वहां से फरार हो गए। Video: सरेआम महिला को दफ्तर से किडनैप कर किया रेप, अरेस्ट
ये पूरी वारदात पास के घर के बाहर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई। अपहरकर्ताओं का अबतक कुछ पता नहीं चला है। किडनैपिंग क्यों की गई, पुलिस ये तक पता नहीं कर पाई। इस वारदात को लेकर बिहार पुलिस अभी अंधेरे में ही तीर चला रही है। इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications