मंदिर तोड़ने पर महाभारत, आस्था के आक्रोश मे जला हाजीपुर
पटना (मुकुंद सिंह)। हाईकोर्ट के आदेश पर बागमली स्थित वासुदेव मंदिर तोड़ने पहुची पुलिस को लोगो के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोग मंदिर के सामने ही सड़क पर बैठ गय और पुलिस के विरोध मे नारेबाजी करनू लगे।
आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंची पुलिस को देखते ही भीड़ उग्र हो गई। आपको बताते चलें कि मंदिर तोड़ने और बचाने को लेकर 24 घंटे तक बागमली मोहल्ला पुलिस और पब्लिक के बीच रणक्षेत्र मे तब्दील रहा। मामले कि सूचना मिलते हि मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी को देखते ही लोग और उग्र हो गये और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
आचानक हुए पथराव से पुलिस बल को समझने का मौका नहीं मिला हालत इतनी बेकाबू हो गई की डीएम और एसपी को भी भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। वहीं आक्रोशित लोगों ने एसपी कि गाड़ी व ट्रक में आग लगाते हुए एक सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर छीन लिया।

डीआईजी पहुंचे मौके पर
आक्रोश के देखते हुए आईजी, कमिश्नर और डिआईजी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस पर पथराव
इस हंगामे और पथराव मे लगभग डेठ दर्जन महिला और पुरूष पुलिस कर्मी जख्मी हो गये।

महानिदेशक ने लिया जायजा
राज्य अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने स्थिति का जायजा लिया।

मंदिर या अतिक्रमण
हाजीपुर में एक मंदिर का अवैध अतिक्रमण हटाने के क्रम में यह उपद्रव हुआ।

इलाके में आगजनी
आगजनी और दरोगा संजय कुमार का सर्विस रिवाल्वर लूटे जाने का मामा दर्ज किया गया है।

नामजद रिपोर्ट दर्ज
इस हंगामें में छह नामजद समेत कुल पांच हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications