पटनाः महिला को गांव वालों ने प्रेमी के साथ पकड़ा फिर करा दी जबरन शादी

पटना। बिहार की राजधानी पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के बडीहा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरपंच की उपस्थिति में एक 42 वर्षीय अधेड़ महिला और चार बच्चों की मां की 22 वर्षीय उसके प्रेमी के साथ गांव के दुर्गा मंदिर में जबरदस्ती शादी करा दी गई। यही नहीं जबरन शादी कराने के बाद गांव वालों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ गांव से निकाल दिया और दोबारा गांव में न आने की धमकी दी। इतना सबकुछ सरपंच की मौजूदगी में होता रहा। लेकिन किसी ने भी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। यह घटना बीते मंगलवार की दोपहर की है।

villagers did marriage of 42 years old woman with her boyfriend

गांव की महिला जिसका पति एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। महिला का धनरुआ थाना क्षेत्र के कैली गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव वालों को इस बात की जानकारी पहले से थी और वह बस मौके की तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर को युवक महिला के घर पहुंचा ही था तभी गांव के कुछ लोगों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर कुछ देर बाद वहां गांव की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी ने महिला और उसके प्रेमी को जबरन बाहर निकाला और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

इसके बाद गांव वाले दोनों को दुर्गा मंदिर ले गए और उनकी शादी करा दी। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही प्रेमी के परिजनों को मिली वह मौके पर पहुंचे और बेटे को छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी ने एक भी नहीं सुनी। सरपंच अजय ने बताया कि महिला खुद उससे शादी करने को राजी थी इसलिए दोनों की रजामंदी से यह शादी हुई है।

दोनों को मंगलवार की शाम तक प्रखंड कार्यालय परिसर में देखा गया था। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही सरपंच ने इस बारे में कुछ बताया है। पुलिस के संज्ञान में आने के बाद ही पुलिस इस बाबत कारवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+