बिहारः प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर वेलेंटाइन मनाने जा रहा था पति तो रास्ते से गुजर रही पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा फिर...

पटना। शुक्रवार के देश भर में युवक-युवतियां वेलेंटाइन-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। चारों तरफ प्यार का माहौल बना हुआ है। लेकिन बिहार के पटना शहर में एक पति को अपनी प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाना महंगा पड़ गया। युवक अपनी प्रेमिका के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उसे देख लिया। इसके बाद पटना के बेली रोड पर जमकर तमाशा हुआ।

पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर जाते हुए पकड़ा

पति को प्रेमिका के साथ बाइक पर जाते हुए पकड़ा

पति-पत्नी के बीच सड़क पर ही तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और देखते ही देखते बात बढ़ गई। पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे युवक की हालत खराब हो गई। इसी दौरान सड़क पर हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद ट्रैफिक के दारोगा भी पहुंच गए और झगड़ा कर रहे पति-पत्नी को अलग किया। पत्नी ने पुलिस के सामने ही कई गंभीर आरोप लगाए।

शादी के तीन साल बाद पति पर सवार है प्यार का भूत

शादी के तीन साल बाद पति पर सवार है प्यार का भूत

पत्नी का आरोप है कि तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन शादी के तीन साल बाद जब उसके पति पर प्यार का भूत सवार हुआ तो सबकुछ भूल बैठा। आज पत्नी और बच्चों को छोड़ वह प्यार जताने ईको पार्क जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस की सूचना पर महिला थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति चुप हो गया।

पुलिस तीनों को पकड़कर ले गई थाने

पुलिस तीनों को पकड़कर ले गई थाने

वहीं दूसरी तरफ कथित प्रेमिका ने भी पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दिया। पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। महिला थाना पुलिस का कहना है कि पत्नी की लिखित शिकायत पर मामले की जांच होगी। पहले दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। अगर दोनों पति पत्नी आपस में सुलह कर लेते हैं तो ठीक नहीं, नहीं तो पति के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+