जनता परिवार के बाद अब NDA में सीट बंटवारे पर कलह, मांझी ने लालू के पास भेजा दूत
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर एक के बाद एक दलों में दरार बढ़ती जा रही है। सीट बंटवारे को लेकर जहां पहले महागठबंधन में दरार पड़ी तो वहीं अब एनडीए के सहयोगी दल भी सीटों को लेकर नाखुश दिखाई दे रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भाजपा को अपने नाराजगी वाले तेवर दिखाए हैं।

हलांकि अभी एनडीए में सीटों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मांझी को ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपने मनमुताबिक सीटें नहीं मिलेंगी। सूत्रों का कहना है कि जीतनराम मांझी 40 सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा उन्हें इतनी सीटें देने के मूड में नहीं है।
इस बात से नाराज मांझी ने अपने दूत और पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद को नई दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए भेजा है। आपको बता देंकि लालू इन दिनों सपा सुप्रीमों मुलायम को मनाने में जुटे हैं। इन सब के बीच भाजपा में इस बात को लेकर कोई तनाव नहीं दिख रहा है। उसे लग रहा है कि मांझी दवाब बनाने की राजनीति खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications