बिहार: जमुई में अपराधियों ने स्कॉर्पियो पर फेंका बम, दो की मौत

Jamui News, जमुई। बिहार के जमुई जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो पर बम फेंक दिया। जिसमें स्कॉपियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में दहशत हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

Two people killed in Jamui attack by bomb

जानकारी के अनुसार, घटना जमुई जिले के झाझा थाना इलाके छापा पंचायत के धपड़ी मोड़ की है। मृतकों के नाम राजेश यादव और मनोज यादव बताए जा रहे है जो झाझा के लक्ष्मीपुर पंचायत के मगही और झाझा के बैलाटांड़ गांव के रहने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 12 की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने स्कार्पियो को निशाना बनाकर बमबाजी कर दी। जिससे राजेश और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।

Two people killed in Jamui attack by bomb

घटना के पीछे पुराना विवाद
बता दें कि मृतक गांव के ही एक शख्स से पुराना विवाद को लेकर झाझा थाने गए थे, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद दोनों अपनी स्कार्पियो से घर वापस लौट रहे थे तभी बम से लैस अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। बताया जाता है कि मृतकों में से एक राजेश यादव दो दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच में लगी है। वहीं इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+