बेगूसराय: नहाते वक्त फिसला पैर, पोखर में डूबने से दो बच्चे की दर्दनाक मौत
बेगूसराय। बेगूसराय में बुधवार को स्नान करने के दौरान दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद जसीम के पुत्र मोहम्मद राहुल के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे बच्चे की पहचान मोहम्मद कौशल के पुत्री राजिया खातून के रूप में की गई है। यह दोनों बच्चे बाघा वार्ड नंबर 29 के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि दोनों बच्चे आनंदपुर पोखर में स्नान करने के लिए गए थे। उसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चे तब तक में डूब चुके थे। फिलहाल, दोनों का शव स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल, लोहिया नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शब की खोजबीन में सहयोग कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications