बिहार में जमे बैठे हैं भाजपा के कई दिग्गज

पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार के चुनावी महासंग्राम में वोट मांगने के लिये और चुनावी सभाओं को सफल बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज यहां पैर जमाकर बैठ गये हैं। मिशन बिहार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सुपौल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोध‍ित करेंगे। वहीं 10 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ भी करेंगे बैठक स्टेडियम मैदान में आयोजित की जा रही है।

पढ़ें- बिहार में भाजपा पर भारी पड़ रहा दादरी कांड

चुनाव प्रचार करने बिहार जायेंगे मुलायम-अखिलेश

अमित शाह के साथ जीतन राम मांझी, राम विलास पासवान, उपेंद्र कुशवाहा भी एनडीए के लिये प्रचार करेंगे। पासवान के हेलीकॉप्टर में मांझी बैठ कर अलग-अलग जगहों पर जायेंगे और कुशवाहा एक साथ पांच-पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अकेले चुनावी सभाओं में भेजने का फैसला लिया गया है। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, अनंत कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, रामकृपाल यादव, धमेंद्र प्रधान, राजीव प्रताप रूडी, मनोज सिन्हा और संतोष गंगवार चुनावी सभाएं करेंगे।

नीतीश कुमार कहलगांव में कांग्रेस, कटोरिया में राजद झाझा में, जमालपुर एवं शेखपुरा में जदयू प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। माकपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात विभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर और उजियारपुर में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की चुनावी सभाएं आज से बिहार में शुरू होंगी। आजाद उजियारपुर जायेंगे जहां उजियारपुर विधान सभा क्षेत्र के चांदसर, मथुरापुर सवरेदय हाई स्कूल मैदान में कांग्रेस की चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। भागलपुर भी पहुंचेंगे जहां भागलपुर विधान सभा क्षेत्र में सीएसटी ग्राउंड में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+