लालू को आया गुस्सा, कहा अब गठबंधन नहीं लठबंधन होगा

lalu prasad yadav
पटना। बिहार में जहां आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी साख की तलाश कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस भी एक-एक कर अपने साथियों को खोती जा रही है। लोजपा पहले ही कांग्रेस और आरजेडी का साथ छोड़क भाजपा का दामन थाम चुकी है तो वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी कांग्रेस ने नाराज हो गए है।

लालू ने कांग्रेस से नाराजगी जताते हुए कहा है कि अब गठबंधन नहीं, 'लठबंधन' होगा। लालू का कहना है, ‘हमने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को बिहार में 11 सीटें ऑफर की हैं और अब उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस उन्हें बाव नहीं दे रही हैं तो वहीं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने साफ किया है कि अब फेसबुक और ट्वीटर के माध्यम से बात नहीं होगी। कांग्रेस से अलग होने का मन बना चुके लालू ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी अब बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है।

Did You Know: लालू वेटनरी कॉलेज में 15 रु. दैनिक मजदूरी पर काम करते थे।

लालू और कांग्रेस के बीच की इल लड़ाई में जेडीयू मजे ले रही है। जेडीयू नेता साबिर अली ने कहा कि कांग्रेस मौकापरस्त पार्टी है, अब उसे समझ में आ गया है कि बिहार में आरजेडी की जमीन खिसक गई है, इसलिए कांग्रेस लालू से दूरी बना रही है।

जेडीयू नेता ने कहा कि जो पार्टी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगी उनके साथ ही गठबंधन होगा। गौरतलब है कि इससे पहले 2009 के चुनाव में भी लालू और कांग्रेस का गठबंधन नही हो पाया था। उस वक्त लालू और रामविलास पासवान ने मिलकर चुनाव लड़ा था तो सिर्फ 4 सीटें मिली थी। जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिली थी। अब जब कि पासवान भाजपा के हो चुके है तो लालू के अलावा अकेले चुनाव लड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Did You Know: बिहार के मुख्यमंत्री बनने से पहले लालू प्रसाद यादव पटना के वेटनरी काॅलेज में 15 रुपये रोज पर दैनिक मजदूरी करते थे ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+