नेपाल बॉर्डर पर कैमरों से लैस आठ चाइनीज ड्रोन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
जम्मू-कश्मीर में वायु सेना के अड्डे पर तीन दिन पहले हुए ड्रोन हमले बाद आज बिहार में नेपाल बॉर्डर पर भारतीय अर्धसैनिक बल के जवानों ने कैमरों से लैस आठ ड्रोन्स को बरामद किया है।
पटना, 30 जून। जम्मू-कश्मीर में वायु सेना के अड्डे पर तीन दिन पहले हुए ड्रोन हमले बाद आज बिहार में नेपाल बॉर्डर पर भारतीय अर्धसैनिक बल के जवानों ने कैमरों से लैस आठ ड्रोन्स को बरामद किया है। सशस्त्र सीमा बल ने चीन में निर्मित इन ड्रोन के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से एक कार भी बरामद हुई है, जिसमें छुपाकर ड्रोन को ले जाया जा रहा था।

खुफिया सूत्रों से मिली थी जानकारी
पुलिस ने कहा कि जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, उसे मोतिहारी में सैनिकों ने खुफिया सूचना के आधार पर रोका और उसकी गहन तलाशी ली। तस्करों ने उन ड्रोन को गाड़ी में छुपाकर रख रखा था।
पूर्वी चंपारण के एसएसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि ये लोग आठ ड्रोन कैमरों को ए वैगनआर गाड़ी में छुपाकर ले जा रहे थे। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों में दो सीतामढ़ी और एक कुंडवा चैनपुर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: VIDEO:अद्भुत! भेड़ों की ऐसी झुंड कभी नहीं देखी, ड्रोन से बना वीडियो हुआ वायरल
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिन लोगों को रोका गया, उन्होंने ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। तस्करों पर चोरी का मामला भी दर्ज किया गया है। सभी आरोपी स्थानीय है और उन्होंने दावा किया है कि वह एक शादी समारोह की फिल्म बनाने के लिए ड्रोन ले जा रहे थे। विस्तृत जानकारी से ही सही जानकारी सामने आ सकेगी।
बता दें कि बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर के वायु सेना अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के बाद से डोन्स को लेकर सतर्कता काफी बढ़ा दी गई है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ड्रोन हमले में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने क हा कि सोमवार को एक सैन्य सुविधा के पास देखे गए ड्रोन के पीछे भी यही समूह हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications