पटनाः गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, शव की तलाश में जुटी NDRF

पटना। बिहार की राजधानी पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट पर दिल दहला देने वाली हादसा हो गई है, जहां नहाने के दौरान गंगा नदी में तीन किशोर डूब गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एनडीआरएफ को दी। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तीनों किशोरों की खोजबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक किसी की भी बरामदगी नहीं हो पाई है।

three minor boys drowned in ganga river

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगा नदी में डूबे किशोरों की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर के रहने वाले गणेश कुमार, राहुल कुमार और यीशु कुमार के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त मोहल्ले के ही कुछ और दोस्तों के साथ कंगन घाट पर नहाने के लिए आए थे। नहाने के दौरान सभी दोस्त मोबाइल फोन से सेल्फी भी ले रहे थे।

इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं मिलने पर गणेश कुमार, राहुल कुमार और यीशु कुमार नदी के तेज धार में बह गए। गंगा में डूबे किशोर के दोस्तों और घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी दोस्त गंगा में नहाने के दौरान सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे नदी की तेज धार में बह गए।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही तीनों शवों को बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे किशोरों के शव की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से गंगा में डूबे किशोरों के परिजनों में कोहराम मचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+