बिहार: अचानक धंसी गड्ढे की मिट्टी, तीन बच्चों की कब्र बन गई सड़क

Katihar News, कटिहार। बिहार के कटिहार में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सड़क निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में गुरुवार देर शाम बच्चे खेल रहे थे। अचानक से गड्ढे की मिट्टी धंस गई और तीन बच्चों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई।

Three children died after being buried in sand in Katihar

जानकारी के अनुसार, मामला कटिहार जिले के बलरामपुर थाना इलाके का है। यहां चिल्लपाड़ा गांव में गुरुवार देर शाम कुछ बच्चे सड़क के पास बने गड्ढे में खेल रहे थे। बच्चों के खेलने के दौरान अचानक सड़क की मिट्टी धंसने लगी, जिसकी जद में आकर चिल्लपाड़ा गांव के ही मो. माहिर (11), मोहम्मद राजा (12) और मो. मौसिम (11) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहां खेल रहे अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुदाल और फावड़े की सहायता से मिट्टी हटाकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं पुलिस ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे, जिन्‍हें अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजीत, थानाध्यक्ष अंजय अमन ने शांत कराया। सूचना मिलने पर बारसोई के एसडीओ पवन कुमार मंडल भी मौके पर पहुंचे गए। उन्‍होंने बताया कि सड़क के किनारे खेलने के दौरान यह घटना हुई। उन्‍होंने परिजनों को सरकारी प्रावधान के मुताबिक मुआवजा देने का आश्‍वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+