बिहार चुनाव- शहाबुद्दीन-आनंद मोहन को पटाने का खेल चालू
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार में विधानसभा चुनाव को अब जैसे-जैसे कम वक्त रह गया गया है, वैसे-वैसे ही बिहार के बाहुबली नेताओं को पटाने का खेल चालू हो गया है। बिहार राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के नेता अब्दुल बारी सिद्दकी 10 मई को सीवान जेल पहुंचे मोहम्मद शहाबुद्दीन से मिलने।
उम्र कैद
हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा झेल रहे शहाबुद्दीन के साथ लालू की पार्टी के नेता बारी करीब 30 मिनट तक रहे। दोनों के बीच क्या बात हुई, ये तो मालूम नहीं चला पर मान जा रहा है कि बारी सीवान के कभी आतंक रहे शहाबुद्दीन से चुनाव की रणनीति डिस्कस करने ही गए होंगे। शहाबुद्दीन की पत्नी ने पिछला लोकसभ चुनाव राजद की टिकट पर लड़ा था सीवान से। पर वह बुरी तरह से हार गई थीं
पप्पू को पटाना
उधर, राजद से निकाले जाने के बाद पप्पू यादव को भाजपा से लेकर जीतन राम मांझी अपने पाले में लेने की कोशिश कर रहे हैं। मधेपुरा से सांसद यादव के पुराने कारनामे कौन नहीं जानता। उन पर भी हत्या वगैरह के कई केस चलते रहे हैं। पप्पू यादव को राजद से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
आनंद मोहन का साथ
जनता दल से बड़े बे आबरू होकर निकले मांझी कोशिश कर रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनाव में आनंद मोहन सिंह का उन्हें जेल से ही समर्थन मिल जाए। वे हत्या के दोषी है। वे भी आजकल जेल में हैं। बिहार की राजनीति को जानने वाले कहते हैं कि बिहार में इस बार बहुत से बाहुबली जेल के अंदर या बाहर से चुनाव को प्रभावित करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications