बिहार में पछुआ हवा का प्रकोप बढ़ा, तापमान में गिरावट
पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को तापामन में गिरावट दर्ज की गई है तथा ठिठुरन बढ़ गई है। पछुआ हवा के चलने के कारण ठंड में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपस रहने की संभावना है।
राज्य के अन्य शहरों में गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 19.8 डिग्री, गया का 22.3 डिग्री और पूर्णिया का 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications