बिहार में बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गया का 13.9 डिग्री और पटना का 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
भागलपुर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 21.5 डिग्री और पटना का 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 32.10 मिलीमीटर जबकि पटना में 6.20 मिलीमीटर और भागलपुर में 0.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन के मुताबिक 16 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि हवा में आद्र्रता थोड़ी कम हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications