Petrol price protest: बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव

पटना। शुक्रवार यानी कि आज बिहार विधानसभा बजट सत्र का 6वां दिन है। इस दौरान सत्र में हिस्सा लेने के लिए तेजस्वी यादव साइकिल से विधानसभा पहुंचे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करने के लिए उन्होंने साइकिल की सवारी की। बता दें कि इससे पूर्व तेजस्वी यादव ट्रैक्टर से भी सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें विधानमंडल गेट पर ही रोक दिया गया था। आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।

tejashwi yadav ride biycycle against price of petrol and diesel

Recommended Video

    Petrol Price Protest: साइकिल से Bihar Assembly पहुंचे Tejashwi Yadav, देखें वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    प्रश्नकाल से सदन की कार्यवाही की शुरुआत हुई है। सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभादग से जुड़े सवालों का जवाब दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों की बहाली का मामला सदन में उठाया गया। इस प्रश्न का जवाब देते हुए मंग ल पांडेय ने कहा कि 6,388 पद खाली हैं। इस रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है।

    वहीं बिहार के रसोइयों को 2100 रुपये वेतन देने की मांग और उनकी सेवा स्थाई करने को लेकर वामपंथी विधायकों ने बिहार विधानमंडल के परिसर में प्रदर्शन किया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान 1500 में दम नहीं और 2100 से कम नहीं का वामपंथी विधायकों ने नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से हजारों रसाईए शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन करेंगे। नीतीश सरकार को रसोइयों के बारे में सोचना चाहिए। वहीं एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने विधानपरिषद में नियोजित शिक्षकों में दिव्यांग महिला शिक्षक और पुस्तकालय अध्यक्ष के अंतर जिला ट्रांसफर की मांग की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+