फिर नए लुक में नजर आए तेज प्रताप यादव, VIDEO शेयर कर कही ये बात
पटना। अपने नए लुक के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चाओं में हैं। तेज प्रताप यादव ने अब ग्वाले का भेष धरा है। तेज प्रताप ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेय़र किया है, जिसे में वह गाय का दूध दुहते हुए भी नजर आ रहे है। तेज प्रताप ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम कृष्ण के वंशज हैं, पापियों के विनाश के लिए हीं हमारा जन्म होता है! किसी को संदेह है तो कंस और कौरवों का इतिहास पढ़ ले।'

VIDEO शेयर कर कही ये बात
तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम कृष्ण के वंशज हैं, पापियों के विनाश के लिए हीं हमारा जन्म होता है! किसी को संदेह है तो कंस और कौरवों का इतिहास पढ़ ले। हम ढकोसला नहीं करते, उनके जैसे ढोंगी नहीं हैं हम। बातें चाहे विकास की हो या विचार की। जो कहता हूँ वो करता हूँ, जो करता हूँ वो कहता हूँ।'
हम कृष्ण के वंशज हैं, पापियों के विनाश के लिए हीं हमारा जन्म होता है! किसी को संदेह है तो कंस और कौरवों का इतिहास पढ़ ले।
हम ढकोसला नहीं करते, उनके जैसे ढोंगी नहीं हैं हम। बातें चाहे विकास की हो या विचार की। जो कहता हूँ वो करता हूँ, जो करता हूँ वो कहता हूँ।। pic.twitter.com/0fYnJAJqo5
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 24, 2020
काम में शर्म कैसी
तेजप्रताप ने अपनी गाय का नाम सुरभि रखा है और वे खुद इसकी काफी देखभाल करते हैं। जब उनसे इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम तो ग्वाले हैं। भगवान कृष्ण के वंशज हैं तो फिर इस काम में शर्म कैसी। उन्होंने कहा कि भगवान खुद गाय का दूध निकालते थे। वहीं लालू जी भी गाय की इसी तरह से सेवा करते थे, यह सब हमने उनसे ही सीखा है। हम हर दिन गाय माता सुरभि का दूध निकालते हैं और फिर इसे पीकर तंदरुस्त रहते हैं। इसी के साथ उन्होंने चुनावों को लेकर चुटकी भी ले दी, कहा- आखिर 2020 की लड़ाई में भी तो जाना है।












Click it and Unblock the Notifications