अय्याश पति और चरित्रहीन पत्नी, जानिए रिश्ते को कलंकित करने वाली कहानी
मोतिहारी। अय्याश और चरित्रहीन यह दोनों शब्द तभी सुनाई देते हैं जब रिश्तों को शर्मसार करते हुए संबंधों का बंधन अपनी सीमा पार कर देता है। आजकल इस तरह के मामले अकसर सुने जाते हैं। जहां पति से बेवफाई कर पत्नी कुछ ऐसा कदम उठा लेती है जिससे पति-पत्नी का रिश्ता कलंकित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी जिला के पूर्वी चंपारण में प्रकाश में आया है। यहां एक पति ने पहले पत्नी पर अपने पिता के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया और फिर उसकी हत्या करने की साजिश रची।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र निवासी रमेश ने जिला अधिकारी के समक्ष आवेदन देते हुए कहा कि उसकी पत्नी रश्मि (काल्पनिक नाम) जो पेशे से शिक्षिका है उसका अवैध संबंध मेरे पिछले 20 वर्षों से मेरे पिता के साथ चल रहा है। रश्मि सिर्फ दिखावे के लिए ही मेरी पत्नी है। हकीकत तो यह है कि शादी के बाद से ही वह मेरे पिता के साथ जिस्मानी संबंध बनाते आ रही है। जो बच्चे आज मुझे पिता कहते हैं वह हमारे नहीं बल्कि मेरे पिता के हैं।
शुरुआत के दिनों में जब इस नाजायज संबंध का पता चला तो इसका विरोध करने पर कई बार मेरी पत्नी और पिता दोनों ने मुझ पर जानलेवा हमला किया और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जब कभी भी मैं बच्चों के DNA टेस्ट के बारे में अपनी पत्नी से कहता हूं तो पत्नी और पिता के द्वारा मेरे साथ मारपीट किया जाता है। लेकिन अब तो इन दोनों की हद ही हो गई है। यह दोनों मिलकर मेरी हत्या की प्लानींग बना रहे हैं।
साथ ही रमेश ने जिले के एसपी से यह कहते हुए गुहार लगाई कि कभी भी ये लोग मुझे खाने में जहर देकर मेरी हत्या कर सकते हैं। यह तो थी चरित्रहीन पत्नी की कहानी। लेकिन रमेश की पत्नी रश्मि ने भी अपने पति पर कई तरह से प्रताड़ित करने तथा अय्याशी करने का आरोप लगाया है। रश्मि द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उसका पति उसे बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहा है। हकीकत तो यह है कि वह खुद एक बहुत बड़ा अय्याश है और उसके नाजायज संबंध कई महिलाओं के साथ हैं।
अक्सर बात-बात मे वो मेरे साथ मारपीट व सभी के सामने अभद्र व्यवहार करता है। वह सिर्फ मुझसे पैसे लेने के लिए ही यह सब कर रहा है। तो इस तरह का मामला सामने आने के बाद जिला अधिकारी और एसपी ने इस मामले को नजदीकी थाने जांच पड़ताल करने के लिए आदेश जारी कर दिये हैं। वही जांच हो जाने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications