बिहार: नाराज छात्रों ने मगध एक्सप्रेस पर किया पथराव, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची पटना-कोटा एक्सप्रेस

पटना। बिहार के भोजपुर में गुरुवार को इंटर का रजिस्ट्रेशन ना होने और तय शुल्क से ज्यादा पैसों की वसूली से नाराज छात्र छात्राओं ने जमकर बवाल काटा। शुल्क से ज्यादा वसूली के खिलाफ जिले के बिहियां के बीडी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पहले बिहियां ओवरब्रिज को आगजनी कर जाम करते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया फिर बिहियां रेलवे स्टेशन पहुंच डाउन लाइन पर आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर दिया।

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र छात्राएं

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे थे छात्र छात्राएं

आक्रोशित छात्र इस दौरान कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में गुस्साए छात्र छात्राओं ने रेलवे स्टेशन पहुंच पटरियों के पास वेल्डिंग के लिए रखे ऑक्सीजन सिलेंडर और टूटी पटरियों के हिस्सों को ट्रैक के बीचोंबीच रखकर बिहिया स्टेशन के अप और डाउन रेल ट्रैक को जाम कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राएं अप और डाउन दोनों लाइन पर प्रदर्शन करते रहे। उसी वक्त डाउन लाइन पर मगध एक्सप्रेस पहुंची, जिसे देख गुस्साए छात्र छात्राओं ने जमकर पथराव किया, जिससे ट्रेन की एसी बोगी के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, पथराव में कोई जख्मी नहीं हुआ।

पुलिस और जीआरपी ने खदेड़ा

पुलिस और जीआरपी ने खदेड़ा

छात्र-छात्राओं के हंगामे और रेल ट्रैक पर जाम की सूचना बिहिया जीआरपी पुलिस को लगी, जिसके बाद बिहियां जीआरपी और बिहियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र छात्राओं को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। घटना के वक्त पूरे स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इधर, हंगामा और प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के अप और डाउन लाइन पर पटरी के टूटे हिस्से रखने की वजह से अप लाइन पर आ रही पटना कोटा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गई।

150 से ज्यादा छात्र-छात्राओं पर एफआईआर

150 से ज्यादा छात्र-छात्राओं पर एफआईआर

ट्रेन के ड्राइवर ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को बिहियां स्टेशन पर रोक दिया। इस दौरान दानापुर रेलखंड के बिहियां स्टेशन पर अप और डाउन लाइन पर तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक परिचालन बाधित रहा। जीआरपी पुलिस ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और रेल ट्रैक जाम करने के खिलाफ 150 से ज्यादा अज्ञात छात्र-छात्राओं पर प्राथमिकी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+