पटनाः मामी से था पिता का अवैध संबंध तो बेटे ने दे दी हत्या की सुपारी फिर गोलियों से भून डाला
पटना। बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध को लेकर बेटे ने पिता की सुपारी देकर हत्या करवा दी। बीते 9 फरवरी को अनुरोध कुमार हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध को लेकर ही बेटे ने अपने पिता की हत्या करवाई। खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित पुत्र सोनू और हत्याकांड में लाइनर की भूमिका अदा करने वाला मृतक अनुरोध कुमार का ड्राइवप जितेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपितों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि अनुरोध कुमार का अपने साले की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर उनका बेटा सोनू हमेशा विरोध करता था। सोनू को इस बात का डर था कि अवैध संबंध के चक्कर में पिता संपत्ति बर्बाद कर रहे हैं। इसी के चलते सोनू ने अपने पिता के ड्राइवर जितेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली और सुपारी देकर हत्या करवा दी।
फतुहा एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी ने बताया कि अवैध संबंघ को लेकर मृतक अनुरोध कुमार का अक्सर अपने बेटे के साथ झगड़ा होता रहता था। उन्होंने बताया कि पिता के अवैध संबंध को लेकर ही उनके बेटे ने उनकी हत्या करवा दी।
साजिश के तहत 9 फरवरी को बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर अनुरोध कुमार की हत्या कर दी। फतुहा एसडीपीओ ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस के लिए यह एक ब्लाइंड केस था। लेकिन पुलिस ने सबूत के आधार पर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications