शख्‍स को डसते ही खुद मर गया कोबरा, हैरान कर देगी वजह

बिहार। बिहार के सुपौल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन हैरत की बात ये है कि आदमी को डसने के बाद वह खुद मर गया। गांव में जब यह खबर फैली तो लोग सांप को देखने पहुंचने लगे। सांप खेत में ईंटों को नीचे मरा पड़ा था।

 snake dies after biting man in bihar

बगीचे में काम के दौरान सांप ने डसा

जानकारी के मुताबिक, मामला सुपौल जिले के प्रतापगढ़ प्रखंड में स्थित सुखानगढ़ गांव का है। गांव में रहने वाले 55 साल के सुबोध सिंह को बगीचे में किसी काम से गए थे। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें पैर में काट लिया। उन्होंने अपना जनेऊ उतारा और सांप द्वारा काटे गए अंग के ऊपर जोर से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज कराया गया। इसके बाद जब लोगों ने बगीचे में जाकर देखा तो वहां ईंट के नीचे वह सांप मरा पड़ा था।

ये हो सकती है सांप के मौत की वजह

प्रतापगंज प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र प्रसाद साहू के मुताबिक, सांप के केंचुल निकलने के दौरान वह अधिक पीड़ा से गुजरता है और परेशान रहता है। इस दौरान अगर वह किसी को डसता है तो अधिकांश जहर उसके मुंह में ही गिर जाता है। इस कारण सांप की मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिस सांप ने सुबोध कुमार को डंसा वो भी केंचुल में था। उसके शरीर से केंचुल निकल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+