फिर गिरा भाजपा का विकेट, सीनियर नेता चंद्रमोहन राय ने छोड़ी पार्टी

बिहार में होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए अब करीब एक पखवाड़े का समय बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में नेताओं के बागी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है।बिहार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चंद्रमोहन राय ने भाजपा में अपनी उपेक्षा होने का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
पढ़े- भाजपा में क्यों हो रही हैं सीनियर नेताओं की अनदेखी
पार्टी छोड़ने के बाद चंद्र मोहन राय ने पत्रकारों से बात की और कहा कि बिहार में पिछले वर्ष के अंतिम समय तक जो नरेंद्र मोदी की हवा चल रही थी, वह बिहार के कुछ नेताओं के कारण कमजोर हो गई है।पार्टी के सीनियर नेता होने के बावजूद अपनी उपेक्षा से परेशान चंद्रमोहन ने कहा कि जहां पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है तो वहीं अन्य दलों से आए लोगों को तरजीह दी जा रही है।
चंद्रमोहन राय बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य है। उन्होंने अपने इस्तीफे की बात को लेकर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कई मुददों को उठाया गया है। चंद्रमोहन राय ने कहा कि जिसने बीजेपी को गढ़ा उन्हें ही दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications