KBC-11 को मिला पहला करोड़पति, बिहार के सनोज राज ने रचा इतिहास

जहानाबाद। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 11वें सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, बिहार के जहानाबाद निवासी सनोज राज ने यह रकम जीत कर इतिहास रच दिया है। इस बात की जानकारी सोनी चैनल ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से एक ट्वीट कते हुए दी है।

IAS बनना चाहते हैं सनोज राज

IAS बनना चाहते हैं सनोज राज

सनोज राज जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के रहने वाले है। उनके पिता रामजनम शर्मा साधारण किसान है। सनोज ने जहानाबाद से ही अपनी पढ़ाई की है। वह वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी इच्छा प्रशासनिक क्षेत्र में जाने की है। वह आईएएस बनना चाहते हैं। बता दें कि सनोज अपने स्वभाव से बेहद सरल और सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।

12 नवंबर को प्रसारित होगा KBC-11

12 नवंबर को प्रसारित होगा KBC-11

'कौन बनेगा करोड़पति-11' के इस एपिसोड का प्रसारण 12 नवम्बर को किया जाएगा। इससे पहले सोनी चैनल ने अपने ट्वीट अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया, जिसमें सनोज 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखाई दे रहा हैं। सोनी चैनल के फेसबुक पोस्ट के अनुसार अब वह सात करोड़ रुपये के सवाल के लिए खेलेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को सनोज से जुड़े एपिसोड का प्रसारण होगा। इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति' में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।

सनोज ने किया बिग बी को भी प्रभावित

सनोज ने किया बिग बी को भी प्रभावित

केबीसी के 11वें सीजन के लिए सनोज मोबाइल एप्स के माध्यम से सेलेक्ट हुए, लेकिन हॉट सीट तक पहुंचने के लिए टेलीफोनिक ऑडिशन और फिर पटना में फेस-टू-फेस ऑडिशन से उन्हें गुजरना पड़ा। स्वभाव से शांत और प्रतिभाशाली सनोज केबीसी के प्रोमो में अपने चुटिले अंदाज में सवालों के जवाबों से बिग बी को भी प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। सनोज राज के पिता रामजन्म शर्मा किसान हैं और माता कालिंदी देवी गृहिणी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+