दर-दर भटक रही गर्भवती खुशबू की दर्दनाक दास्तां
पटना। कभी खुशबू की खुशबू पर फिदा सोनू को आज खुशबू से इतनी नफरत हो गई है कि 8 माह की गर्भवती पत्नी खुशबू (उम्र करीब 19 साल) को सड़क पर भटकता छोड़ फरार हो गया है। अब खुशबू अपने बच्चे को गर्भ में लिए अपने पति सोनू की तलाश में दर-दर भटक रही है। खुशबू को इस बात का डर सता रहा है कि पहले उसे उसके माता-पिता इस दुनिया से चल बसे थोड़ी खुशी सोनू के प्यार ने उसे दी, लेकिन अब वो भी छिन गई।
पढ़ें- रात भर खून से लतपत रात भर जंगल में पड़ी रही बच्ची

सोनू से प्यार फिर शादी की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकी और आठ माह की गर्भवती खुशबू को अपने हाल पर बेसहारा छोड़ सोनू भी उसे दगा दे गया। किस्मत को उसकी खुशियों पर ऐसी नजर लगी कि अब वह सड़क पर बच्चा देने को मजबूर इस दरवाजे से उस दरवाजे भटक रही है। इसे खुशबू की बदकिस्मती कहें या तकदीर का खेल जिस किराये के घर में उसे सोनू ने रखा था उसके मकान मालिक ने उसे निकाल दिया है।
कैसे बदल गई खुशबू की जिंदगी
खुशबू खातून अपने माता-पिता के साथ खुश थी, लेकिन करीब तीन साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई। पटना के नया टोला में रहने वाली खुशबू के मोबाइल पर एक अनजाने नंबर से कॉल आयी। कॉल सीतामढ़ी निवासी विकास शाह के पुत्र सोनू की थी। लगातार फोन पर बातें अचानक दोस्ती में बदल गईं। सोनू ने धीरे-धीरे खुशबू से अपने प्यार का इजहार किया और दोनों का प्यार पनपता गया। दोनों चुपके-चुपके मिलने जुलने लगे और इस दौरान उसका परवान चढ़ता गया।
पढ़ें- बिकने के बाद क्या-क्या होता है दुल्हन के साथ
डेढ़ वर्ष पूर्व सोनू खुशबू को लेकर देवघर बाबा भोले नाथ के मंदिर में मंगलसूत्र पहना कर अपनी जीवन संगनी बना लिया। इसी बीच सोनू का परिवार फुलवारी शरीफ के नया टोला में किराए में रहने लगा। सोनू खुशबू को लेकर एफसीआई रोड फुलवारीशरीफ इलाके में किराए के मकान में बतौर पति-पत्नी रहने लगा। सोनू नया टोला के एक चौमिन दुकान पर काम करने लगा।
इसी बीच सोनू की मां को उसकी शादी की भनक लग गयी तो दोनों को नया टोला घर में बुलाया। आधी रात खुशबू को सोनू के परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद खुशबू जान बचाकर निकली तो सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोग उसे थाने ले गये, तो पीछे से सोनू भी थाना पहुंच गया। थानेदार ने दोनों को समझा बुझा कर वापस घर भेज दिया।
सोनू अचानक घर से हो गया फरार
गत रविवार 1 मई को अचानक सोनू, खुशबू को किराए के मकान में अकेला छोड़ फरार हो गया। तब से सोनू अब तक वापस नहीं लौटा और प्यार और शादी में धोखा खायी खुशबू अपने बच्चे को गर्भ में लिए सड़क पर भटक रही है। खुशबू को अब भी उम्मीद है कि उसका प्यार सोनू आएगा और उसे घर ले जाएगा।
इधर-उधर दूसरे के दरवाजे भीख मांगकर अपना पेट भर रही खुशबू को गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता अंदर ही अंदर खाए जा रही है। फुलवारीशरीफ थानेदार अकील अहमद ने बताया कि गर्भवती खुशबू को अनाथ आश्रम भेजने की कार्यवाही की जा रही है ताकि वह अपने बच्चे को शांति से जन्म दे सके। पुलिस खुशबू खातून के प्रति सोनू की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications