पटनाः सड़क हादसे में गर्भवती महिला और तीन साल की बच्ची की मौत, हादसा इतना भयावह कि रूह कांप जाएगी

पटना। बिहार की राजधानी पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पुल के पिलर नं- 43 के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके चलते बाइक पर सवार गर्भवती महिला के साथ उसकी 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही महिला और मासूम के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मौके पर ही महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और बच्ची का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

road accident pregnant woman and three years old girl died

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने और ट्रैफिक पुलिस पहुंची और मौके से भाग रहे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के चलते गांधी सेतु पुल पर भीषण जाम लग गया। वहीं, बाइक सवार पति की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जाती है।

मृतक की पहचान वैशाली जिले के तेरसिया के रहने वाले बबीता देवी के रूप में की गई है। बबीता देवी अपने पति राजेश राय के साथ बाइक से अपनी बेटी का इलाज कराने हाजीपुर से पटना जा रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पिलर नं.- 43 के पास सामने से आ रहे एक बेलगाम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बबीता और उसकी 3 साल की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह प्रेग्नेंट थी।

घटना के बाद बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गांधी सेतु से गुजरने वाले यात्रियों ने घटना की जानकारी स्थानीय आलमगंज पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को दी। इसके बाद ट्रैफिक DSP अली अहमद अंसारी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। हाजीपुर की गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+