ये क्या हो गया? अब लालू की कुंती भी जाएंगी जेल

पटना (मुकुन्द सिंह)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ आखिरकार ये क्या हो रहा है? पहले शहाबुद्दीन तो अब कुंती देवी। जहां सीवान में एक पत्रकार की हत्‍या का आरोप शहाबुद्दीन पर लग रहे हैं वहीं राजद की महिला विधायक कुंती देवी, जदयू के एक कार्यकर्ता की हत्या में बुरी तरह फंसती दिख रही है। राज्य में सत्तारुढ़ राजद की महिला विधायक कुंति देवी की मुश्किलें आज कोर्ट में बढ़ती दिखी। आपको बताते चलें की गया जिले के अतरी सीट से राजद की महिला विधायक कुंती देवी के खिलाफ जदयू के कार्यकर्ता सुमिरक यादव की हत्या करने का आरोप है। रॉकी की मम्‍मी मनोरमा देवी की लवस्‍टोरी तो जान लीजिए

RJD MLA Kunti Devi likely to be punished in murder case of Sumarik Yadav
इसी हत्या के खिलाफ आज कोर्ट में गवाही शुरू हुई। जिसमें गवाह ने विधायक कुंति देवी की पहचान कोर्ट में की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सहायक लोक अभियोजक मकसूद मंजर ने बताया कि गवाह ने कुंति देवी की पहचान करते हुए उनके खिलाफ गवाही दी है। वहीं अगर दूसरे गवाह भी इसी तरह गवाही देते हैं तो विधायक कुंती देवी को इस हत्याकांड में सजा होना तय है। कोर्ट में पेशी के बाद कुंती देवी ने बताया कि उनके खिलाफ पूर्व विधायक कृष्ण नंदन यादव ने राजनीतिक साजिश के तहत यह सब करवाते हुए इस हत्याकांड में जबरन फंसा रहे हैं।

क्योंकि जिस समय यह हत्या हुई थी उस समय जदयू की सरकार सत्ता में थी। जिसके कारण उनके खिलाफ विधायक ने इस मामले में पूरे परिवार को एक साथ घसीट लिया है। हालांकि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय मुझे इंसाफ दिलाएगी। वहीं महिला विधायक के पति राजेंद्र यादव हत्याकांड में फिलहाल जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+