पिता लालू यादव के अस्पताल पहुंचे तेज प्रताप, डॉक्टर-अधिकारियों को लगाई फटकार
पटना। अपनी अजीबोगरीब हरकतों को लेकर चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव अपने बाबू जी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बनाए हुए अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पहुंचते ही उन्होंने डॉक्टरों क्लास लगा दी। कोरोना के मुद्दे पर अस्पताल में मास्क नहीं होने पर तेजप्रताप ने अस्पताल के डॉक्टरों पर जमकर फटकार लगाई।
Recommended Video

अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तेज प्रताप
लालू यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में लालू की मां मरछिया देवी के नाम पर अस्पताल बना है। शनिवार को तेज प्रताप यादव अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान वह अस्पताल के डॉक्टरों और अधिकारियों पर बरस पड़े। अस्पताल में साफ-सफाई, कोरोना को लेकर तैयारी और ऐम्बुलेंस जैसी चीजों को लेकर तेज प्रताप अधिकारियों को फटकार लगाते दिखे।

डॉक्टरों पर दागते रहे सवाल
तेज प्रताप डॉक्टरों पर सवाल पर सवाल दागते रहे। वे डॉक्टरों से पूछने लगे कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क कहां है? अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में कितने बेड हैं। अस्पताल में कुत्ता या सांप काटने की दवा उपलब्ध है या नहीं? गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में क्या इंतजाम है?

मैं स्वास्थ्य मंत्री था तो...
तेज प्रताप यादव आगे कहते हैं, 'अस्पताल जनता के लिए है, जनता के लिए सुविधा होनी चाहिए। मैं स्वास्थ्य मंत्री था तो मीटिंग करके साफ-सफाई और दवाई की व्यवस्था करने को कहा था।' इसके बाद तेज प्रताप जीएनएम से पूछते हैं, 'आप बताइए कोरोना के लिए क्या-क्या जागरूकता फैला रहे हैं?' तेज प्रताप ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य मंत्री से कहिए कि वे फार्मासिस्ट की व्यवस्था करें और वैक्सीन का भी इंतजाम करें।












Click it and Unblock the Notifications