बिहार में आरजेडी नेता की पीट-पीटकर हत्या, समर्थकों का प्रदर्शन

patna
पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता रवींद्र कुमार यादव की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। रवींद्र कुमार की हत्या उनके सुपौल स्थित आवास पर की गई। आरजेडी नेता की दिन-दहाड़े हत्या के बाद सिसायी माहौल गरमा गया है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यादव पर लोहिया नगर क्षेत्र स्थित उनके आवास के बाहर कुछ सशस्त्र हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया और उसके बाद लाठियों और लोहे के राड से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

तेज धारदार हथियार से हमला करने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है। अपने नेता की हत्या को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोष है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और घटना के विरोध में बाजार बंद कराए। गौरतलब है कि यादव ने 2010 का विधानसभा चुनाव सुपौल सीट से लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। वह जिला परिषद के दो बार सदस्य रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+