सीवान: खिड़की खुलवाई और RJD नेता के सीने में उतार दी तीन गोलियां, मौत

सीवान। बिहार के सीवान जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे राष्‍ट्रीय जनता दल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। राजद नेता की हत्या की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रविवार की सुबह जब राजद नेता की हत्या की खबर मिलते ही सैकड़ो लोगों ने अस्‍पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

RJD leader Sanjay Manjhi shot dead in Siwan

जानकारी के अनुसार, वारदात सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी पंचायत के मोलानपुर गांव की है। मरने वाले की पहचान शिवपूजन मांझी का बेटा संजय मांझी (35) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि संजय मांझी शनिवार देर रात पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे कि कुछ लोगों ने उनकी खिड़की को खटखटाया। इसके बाद संजय ने खिड़की खोला तो बाहर से अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उनकी हत्‍या कर दी। संजय के सीने में तीन गोलियां धंस गईं। उनकी तत्‍काल मौत हो गई। हत्‍याकांड के बाद अपराधी भाग निकले।

रविवार की सुबह जब राजद नेता की हत्या की खबर जिले में आग की तरह फैल गई। थोड़ी ही देर में इलाके में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने पोस्‍टमॉर्टम के लिए ले जाए गए शव के पास पहुंचकर अस्‍पताल में जमकर हंगामा किया। हत्‍या का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं। पुलिस ने स्‍वजनों के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+