लालू से दूर होकर नीतीश के करीब आएंगे पासवान!

इतना ही नहीं अब तक आरजेडी और लोजपा से दूरी रखने वाले नीतीश ने इशारों-इशारों में कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन बना सकती है। नीतीश ने कहा कि राजनीति संभावना का खेल है। नीतीश ने कहा कि अभी इस बारे में अभी किसी से कोई बात नहीं हुई है।
गौरतलब है कि इन दिनों बिहारल की राजनीति में कई बदलाव हो रहे है और कई आने वाले दिनों में होने है। रामविलास पासवान और लालू प्रसाद यादव की दोस्ती के बीच खटास पड़ने की खबरें तेजी से फैल रही है। ऐसे में लग रहा है कि सालों ने चल रहा आरजेडी और एलजेपी गठबंधन टूटने के कगार पर है। अगर ऐसा होता है तो नीतीश के लिए संभावनाएं बढ़ जाती है। बीजेपी से संबंध टूटने के बाद माना जा रहै है कि सीटों के समीकरण को सुधारने के लिए नीतीश रामविलास पासवान से हाथ मिला सकते है।












Click it and Unblock the Notifications