जेल से 'लालटेन' को रोशनी दिखाएंगे लालू, राबड़ी करेंगी पार्टी का नेतृत्व

लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी के आवास पर हुई पार्टी की पहली बैठक में कार्यकर्ताओं ने उनपर विश्वास दिखाते हुए पार्टी का नेतृत्व उनके हाथों में दे दिया। सभी ने एकमत से स्वीकार किया आगामी चुनाव के लिए राबड़ी की अगुवाई में कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे।
राजद के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू अभी भी हमारे नेता हैं और आगे भी रहेंगे। हम पहले की तरह उनकी अनुपस्थिति में उनसे जेल से मार्गदर्शन लेते रहेगे। इस बार भी उनकी गैर मौजूदगी में राबड़ी देवी से मार्गदर्शन लेते रहेंगे और पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव-गांव जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications