JDU नेताओं की डिमांड, नीतीश को साइट कर बीजेपी से हो गठबंधन
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी वक्त बचा हुआ है। नवंबर में यहां विधानसभा चुनाव होने है, लेकिन जिस रफ्तार से भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ बढ़ रहा है उस से जेडीयू नेताओं के मन में अभी से डर पैदा होने लगा है। भाजपा की जीत से घबराए हुए जेडीयू के बागी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बागी नेता ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने शरद यादव को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि नीतीश कुमार को पार्टी से निकालकर जेडीयू को भाजपा से गठबंधन कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि ज्ञानू सिंह जेडीयू से निकाले गए विधायक है और ये जेडीयू के बागी गुट के नेता है।
ज्ञानू सिंह ने अपनी इस मंशा को लेकर पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को चिट्ठी लिखी है। शरद यादव को लिखी इस चिट्ठी में इस बात का भी जिक्र किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, नीतीश के दोनों करीबी मंत्रियों ललन सिंह और श्रवण कुमार को हटाना चाहते थे, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हुए। फिलहाल उन्होंने सिर्फ उनके दोनों सचिवों को बदल दिया है। अपनी चिट्ठी में ज्ञानू सिंह ने इस बात का दावा किया है कि बाजपा-जेडीयू के विलय के हालत में भी जेडी-यू जिंदा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications