पटनाः ट्विटर पर चला रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया को लेकर ट्रेंड
पटना। रणवीर सेना प्रमुख रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या को 8 साल हो गए। ऐसे में मुखिया की 8वीं बरसी पर एक बार फिर से उनको न्याय दिलाने की मांग उठाई जाने लगी है। बीते 1 जून को ब्रह्मेश्वर मुखिया की आठवीं बरसी मनाई गई थी। इस बरसी के बाद अचानक से ट्विटर पर हैश टैग #शहीद_मुखियाजी_को_न्याय_दो के नाम से कैंपेन चलाया गया। इस हैशटैग में अब तक 27 हजार ट्वीट और रिट्वीट हो चुके हैं। लोग मुखिया के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

साल 2012 में एक जून को बिहार के आरा शहर में ब्रह्मेश्वर मुखिया की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वह अपने आवास के पास सुबह के वक्त टहल रहे थे। इस हत्याकांड ने पूरे देश में काफी सुर्खियां बटोरी थी और बिहार की राजनीति को भी काफी दिन से गरमा रखा था। ब्रह्मेश्वर मुखिया की आठवीं बरसी पर लॉक डाउन के चलते कोई बड़ा कार्यक्रम तो आयोजित नहीं हुआ लेकिन उनके समर्थकों और परिवार से जुड़े लोगों ने ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि दी साथ ही न्याय की भी मांग की।
ट्विटर पर बिहार समेत अन्य प्रांतों के कुछ लोगों ने आवाज उठाई और जल्द से जल्द इस हत्याकांड के गुनाहगारों को पकड़ने की मांग उठाई। बता दें कि बिहार में अब तक के सबसे चर्चित हत्याकांड में से एक ब्रह्मेश्वर मुखिया केस फिलहाल सीबीआई के अधीन है लेकिन हत्या के 8 साल बाद भी देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी भी कातिलों का पता नहीं लगा सकी है। इसके लिए इस इश्तेहार के माध्यम से कई बार दस लाख का ईनाम भी घोषित किया गया है लेकिन अब तक सीबीआई के हाथ खाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications