बिहार चुनाव: दुश्मन के आंगन में बैठकर जहर उगल रहे दामादजी
पटना (मुकुंद सिंह)। लोक जनशक्ति पार्टी को यदि आपसब रामविलास पासवान की पार्टी मानते हैं तो फिर पार्टी के दामाद पार्टी से निकाले जाने के बाद उनके खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इतना ही नहीं दामाद जी जहर भी रामविलास के दुश्मन के आंगन में बैठकर उगल रहे हैं। उनपर वंशवाद का और दलितों पर अत्याचार का आरोप लगा रहे हैं।
पढ़ें- बिहार चुनाव में जीवन की सबसे बड़ी गलती कर रहे नीतीश कुमार
दरअसल रामविलास पासवान के दामाद अनिल पासवान ने उनके राजनीतिक दुश्मन पप्पू यादव से हाथ मिला लिया है। गले से गला मिलाकर अब अनिल पासवान ने ये तय कर लिया है कि वे लोजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे।उन्होंने बातचीत में अनिल पासवान ने कहा कि, हमारी बातचीत पप्पू यादव से हुई है और हम उनकी पार्टी ज्वॉइन करेंगे। पप्पू जी हमारे बड़े भाई हैं और मैं उनका आदर करता हूं। हमारी इनसे व्यक्तिगत दोस्ती है , हमारे बीच भाईचारा है। हमलोग अभी बात करेंगे और एक होकर इनकी पार्यी ज्वॉइन करेंगे।
इसके बाद अनिल पासवान परोक्ष रूप से लोजपा और रामविलास पर निशाना साधते हुए कहा कि , बिहार में जितने अत्याचार हुए दलितों और पिछड़ों पर , अकलियतों पर इसे रोकने और इसके साथ ही वंशवाद को रोकने के खिलाफ हमलोग निकले हैं। पप्पू जी से हमारी बात चल रही है और अपने समर्थकों के साथ हम इनकी पार्टी ज्वॉइन करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव स्पेशल
आपको बताते चले की वैसे तो रामविलास के दामाद को कोई बड़ा रीजनीतिक इतिहास अबतक का नहीं है। लेकिन पार्टी से निकाले जाने के बाद वे भी अड़ गये हैं कि लोजपा को नुकसान पहुंचाना है। चूंकि इसके पहले अनिल ने आरोप लगाया था कि चिराग ने ही उन्हें पार्टी से बाहर निकाला है और वे अक्सर उन्हें साधु कहकर ही पुकारते हैं। कभी सपने में भी उन्होंने मुझे जीजा नहीं कहा है। पासवान जी के परिवार के ये कैसे संस्कार हैं।












Click it and Unblock the Notifications