चारा घोटाला: लालू को 5 साल की जेल, राबड़ी ने कहा साजिश के तहत पति को मिली सजा

लालू को सजा मिलने के बाद उनकी पत्नी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसे साजिश करार दिया। राबड़ी देवी ने कहा है कि उनके पति को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनके खिलाफ कोई भी सबूत या गवाह नहीं है। एक निजी चैनसल से बातचीत के दौरान राबड़ी ने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और जनता भी जानती है कि लालू यादव जी ने गलत नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि लालूजी को साजिश के तहत फंसाया गया है। वही उन्होंने कहा कि हम फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाएंगे। राबड़ी ने कहा कि हमारी पार्टी इस हालात में भी एकजुट रहेगी और पार्टी लालू जी ही संभालेंगे। गौर हो कि सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को 5 साल जेल और 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications