पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बनाएंगे नई पार्टी

बगहा। बिहार प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। बगहा स्थित अपने निजी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सांसद पूर्णमासी राम ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 6 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया नगर भवन से अपने नई पार्टी राष्ट्रीय जनसंघर्ष पार्टी का ऐलान करेंगे।

purnmasi ram left congress will launch new party

पूर्णमासी राम ने जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सूबे में व्याप्त भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से निजात दिलाने को लेकर आम आवाम के हित में आवाज बुलंद करने की बात कही।

पूर्णमासी राम आरजेडी शासन काल में बिहार सरकार के दो बार मंत्री पद पर रह चुके हैं। जेडीयू से गोपालगंज के सांसद रहे पूर्णमासी राम बिहार कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष थे जिन्होंने अब नई पार्टी के जरिए मिशन 2020 में नई शुरुआत की घोषणा करते हुए सूबे के 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने की कवायद शुरू की है।

purnmasi ram left congress will launch new party

दलित नेता के तौर पर पहचान बनाए पूर्णमासी राम ने विधानसभा और लोकसभा तक का सफर पूरा कर अपने लंबे राजनीति कैरियर में अब विश्व बैंक के पूर्व निदेशक और रिटायर्ड आईएएस डॉ गुलरेज होदा के साथ मिलकर एक ओर दलित मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने समेत पिछड़ी और अगड़ी जातियों के भागीदारी सुनिश्चित करने की जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+