ऑनलाइन चल रहा था जिस्म का कारोबार, कस्टमर संग गिरफ्तार हुईं 2 कॉलगर्ल्स

पटना (मुकुन्द सिंह)। पुलिस द्वारा लाख सख्ती करने के बाद भी सेक्स रैकेट चलाने वाले अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ पटना के जक्कनपुर इलाके में हुआ है। यहां जिस्मफरोशी का काला कारोबार ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा था। पुलिस ने दो लड़कियों को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। रैकेट की संचालिका भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। पुलिस पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

call girls

जानकारी के मुताबिक पहले लड़कियों का फोटो भेज रेट तय किया जाता था। फिर अकाउंट में पैसा आने के बाद महिला उसे अपने घर बुलाती थी और धंधा करवाती थी। वहीं ग्राहकों की मांग पर शराब का भी इंतजाम किया जाता था। पुलिस ने मौके से कंडोम, सिगरेट के पैकेट तथा शराब की एक खाली बोतल बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी के रहने वाले दूध नाथ यादव के घर मे धंधे की संचालिका प्रभावती देवी ने 5 महीने पहले बिजनेस करने के नाम पर मकान किराए पर लिया था। PICS: किस तरह स्टूडेंट बनकर जिस्म का धंधा कर रही हैं कॉलगर्ल्स, फेस और फिगर पर होता है सौदा

कुछ माह बाद पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि मकान में अवांछित तत्वों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। सूचना मिलने के बाद मामले की पड़ताल करते हुए पुलिस ने जब छापेमारी की तो मौका-ए-वारदात से नेपाल की रहने वाली एक लड़की तथा शेखपूरा की रहने वाली युवती के साथ-साथ धंधे कि संचालिका को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ पर लड़कियों ने बताया कि पैसे की लालच में यहां आ कर जिस्म बेचती थी। वहीं थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी में सेक्स रैकेट का संचालन होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+