'पूरा बिहार 'पीके' मस्त है, फिर भी राजा को लगता है कि बिहार में शराबबंदी है', नीतीश पर PK का तंज
पटना, 03 जून: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में शराब बंदी कानून पूरी तरह विफल रहा है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि पूरा बिहार शराब पी रहा है, लेकिन बिहार के सीएम को लगता है कि नियम पूरी तरह से लागू है। प्रशांत किशोर के बयान पर सियासत तेज हो गई। बीजेपी प्रवक्ता मृत्युंजय झा ने कहा कि प्रशांत किशोर बयानवीर बने हुए हैं। बिहार को लेकर गलत मैसेज देने कोशिश कर रहे हैं।

हाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे पीके
प्रशांत किशोर गुरुवार को राजधानी पटना से सटे हाजीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। बिहार में 2016 से शराब पीने और इसकी बिक्री पर सरकार ने पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। प्रशांत किशोर के बयान पर सियासत तेज हो गई।
पीके को बीजेपी, जदयू का जवाब
पीके इस इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता मृत्युंजय झा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर बयानवीर बने हुए हैं। बिहार को लेकर गलत मैसेज देने कोशिश कर रहे हैं। वह राजनीतिक रोटी सेंकना चाह रहे हैं, लेकिन अपनी मंशा में कामयाब नहीं होंगे। झा ने कहा कि बिहार सरकार ने आम लोगों की भलाई के लिए शराबबंदी कानून लागू किया है और हर स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग भी चल रही है। वहीं, जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा बोले कि राजनीति के नशे में अंधे होकर कुछ भी बोलना ठीक नहीं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई भी होती है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पीके को सवाल उठाने से पहले ये बताना चाहिए कि जब वो जेडीयू के राजनीतिक सलाहकार थे, जेडीयू में 2 नंबर की कुर्सी पर थे उस वक़्त क्यों नहीं उन्होंने ये मुद्दा उठाया। हकीकत ये है कि बिहार में शराबबंदी फेल है और तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर लगातार आवाज बुलंद की है।












Click it and Unblock the Notifications