नरेंद्र मोदी के नाम से डाक टिकट जारी

टिकट संग्रहकर्ता प्रदीप जैन के मुताबिक मोदी के लिए तैयार की गई यह डाक टिकट और स्पेशल कवर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभुत्व को दर्शाने के लिए तैयार किया गया हैं। जैन के मुताबिक उनके शपथ ग्रहण समारोह को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में खासी लोकप्रियता मिली। उन्होंने बताया कि जिस दिन मोदी ने शपथ ली, उसी दिन डाक विभाग ने मेरी टिकटों को जारी किया।
मोदी के नाम की 5 रुपये मूल्य वाली चार डाक टिकटों पर मोदी के मुस्कराते चेहरे वाली अलग-अलग तस्वीरें हैं, जिसके साथ तरह-तरह के फूल भी हैं। जबकि कवर में मुस्कराते हुए मोदी कमल के फूल से निकलते दिखाई दे रहे हैं।
मोदी के नाम वाली टिकट पर कवर पर प्रिंट है, जिसका शीर्षक है ‘द पावर ऑफ नमो'। बिहार भाजपा ने शीर्ष नेता ने इन टिकटों व कवर को दिल्ली में मोदी व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भेंट स्वरूप दिया। प्रदीप जैन के मुताबिक मोदी के नाम की टिकट बनाने का आइडिया उन्हें 2009 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने के मौके पर जारी डाक टिकट से आया।












Click it and Unblock the Notifications