बिहार: रामनवमी के मौके पर सिवान और गोपालगंज मे जमकर उपद्रव
पटना (मुकुन्द सिंह)। रामनवमी के मौके पर सिवान और गोपालगंज में जुलूस के दौरान दो गुटों में हुई झड़प में जमकर रोड़े-पत्थर चले जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दर्जनों दुकानों एवं वाहनों को उपद्रवियों ने फूंक डाला। सिवान में उपद्रवियों का भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने 14 राउंड गोली भी चलाई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सिवान शहर में तनाव अब तक बरकरार है। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था के साथ आधिकारी कैम्प कर रहे हैं।

वहीं गोपालगंज के मीरगंज में हुई झड़प और रोड़ेबाजी एव अगजनी के बाद स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। आपको बताते चलें कि शहर में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान नवाज के वक्त बज रहे डीजे के विवाद में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। दोनों समुदाय द्वारा हुई ईट-पत्थर बाजी में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। इस दौरान डीएम समेत कई गाड़ियों के शीशे भी असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाले। वहीं पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण हेतु 14 राउंड गोली भी चलाई।
स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कैंप कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान नया किला मस्जिद के समीप डीजे बज रहा था। जहां एक समुदाय के लोग ने इसका विरोध किया और कहा-सुनी के पश्चात विवाद हो गया। पत्थरबाजी हुई जिसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये।
डीएम महेंद्र कुमार एवं एसपी सौरव कुमार साह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। तत्पश्चात पुनःअसामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने हेतु 14 राउंड गोली हवा में चलाई लेकिन कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि हेतु उपलब्ध नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications