खतरे में ख़ाकी! बिहार में इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर की हत्या

पटना। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन ब दिन भयावह होती जा रही है। अपराधियों के बढ़े मनोबल को लगातार बढ़ते अपराध से साफ महसूस किया जा सकता हैं। हालात का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि आम आदमी की क्या बिसात जब ख़ाकी वालो को दिनदहाड़े माार दिया जाता है। पटना जिला अंतर्गत मरांची के थानाध्यक्ष की दिन दहाड़े सरेआम हत्या कर दी गई।

पढ़ें- बिहार में 6 साल की मासूम से गैंगरेप कर सड़क पर फेंका

Police inspector Suresh Thakur had been killed in Bihar

अपराधियों ने मकतूल दारोगा को सड़क पर रोककर गोलियों से छलनी कर दिया। वे मृतक की सर्विस रिवाल्वर लूटकर आराम से चलते बने। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र में गोरक्षणी गांव के समीप एनएच पर सोमवार को हुई। मृतक दारोगा मूलरूप से बेगूसराय थाना क्षेत्र के पनहास गांव के रहने वाले थे।देर रात तक हमलावरों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है। डीआइजी शालीन ने इस हत्याकांड पर दुख जताते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा के मरांची थानाध्यक्ष सोमवार को मछुआरा उमेश सहनी हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार वारंट लेने के लिए बाढ़ कोर्ट गए थे। कोर्ट का काम खत्म कर वह बाइक से लौट रहे थे।

चश्मदीद के मुताबिक लौटने के क्रम में बाढ़ के गौरक्षणी के पास काले रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने दारोगा को हाथ से रुकने का इशारा किया, जिसके बाद उन्होंने सड़क किनारे बाइक रोक दी। दोनों युवक बाइक से उतरे और दारोगा से करीब आधे मिनट तक बातचीत करने के दौरान एक युवक ने ताबड़तोड गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे युवक ने दारोगा की सर्विस रिवाल्वर निकाल ली। फिर, दोनों बाइक से फरार हो गय । ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें- बिहार में शराब पर बैन लगते ही मर गई "नागिन"

थानाप्रभारी की हत्या की सुचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। अनान फानन में पुलिस दल और वरीय पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुचे। जांच के दौरान दारोगा का सर्विस रिवॉल्वर भी गायब मिला। शव के पास उनकी बाइक बरामद हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।इधर बाढ़ के सरकारी अस्पताल में दारोगा सुरेश का पोस्टमॉर्टम किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

अपराधियों की तलाश में इलाके में लगातार छापेमारी जारी की जा रही हे। इधर जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खान ने कहा कि घटना को चुनौती के रूप में लिया गया है। दो बाइक सवार अपराधियों ने दारोगा एसआई सुरेश ठाकुर की हत्या की और उनका सर्विस रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए। अलग अलग जगहों पर टीम बनाकर छापेमारी जारी है। सुरेश ठाकुर का घर बेगूसराय पुलिस लाइन के पास है। 50 साल के सुरेश छुट्टी से सोमवार को ही लौटे थे और उनकी नृशंस हत्या कर दी गई।सनद रहे कि मरांची तबादले से पहले बतौर एसआई सुरेश ठाकुर लंबे समय तक राजधानी के पीरबहोर थाने में तैनात रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+