गुडवर्क के चक्‍कर में 'विलन' बनी पुलिस, पत्‍नी को बना दिया कॉलगर्ल और पति को दलाल

पटना। बिहार मे चल रही सुशासन की सरकार में अब पहरेदार "विलन" के किरदार निभाते हुए नजर आने लगे हैं। जनता की पहरेदार कहे जाने वाली पुलिस अपनी उपलब्धि और आला अधिकारियों के सामने अपनी पीठ थपथपाने के लिए किसी को भी संगीन अपराध का आरोपी बना कर पेश कर देती है। आपको बताते चलें कि ऐसा ही एक मामला राजधानी पटना मे प्रकाश में आया है। पटना पुलिस द्वारा अपनी उपलब्धि के लिए बिना सोचे समझे और जांच पड़ताल किए एक दंपति को उसके अपने ही घर से गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Police falsely implicate husband-wife for doing flesh trade

और पति-पत्नी के संबंध को अवैध बताते हुए देह व्यापार का आरोपी बना दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लोहानीपुर के आंगन अपार्टमेंट में छापेमारी कर एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन दोनों को सेक्स रैकेट का आरोपी बनाते हुए कोर्ट मे पेश कर दिया। वहीं गिरफ्तार हुए युवक और युवती पुलिस से बार-बार कहते रहे की वो दोनों पति पत्नी हैं पर अपनी उपलब्धि पर इतरा रहे पुलिसवालों ने उनकी एक ना सुनी।

और तो और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया और महिला से एक कागजात पर अंगूठा लगवा लिया। युवती ने जब कोर्ट दरवाजा खटखटाया और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए याचिका दायर की। याचिका की सुनवाई करते हुए पटना सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी माधवेंद्र कुमार पूरे मामले को संज्ञान में लिया। तो उन्हें पता चला कि पुलिस की एफआईआर एक दूसरी कहानी बता रही है। पुलिस के एफआईआर के अनुसार जिस महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया था वह झारखंड की रहने वाली थी।

जिसे उत्तम द्वारा झांसा देकर यहां लाया गया था और उसके देह व्यापार कराया जा रहा था। तथा उसी कागज के नीचे उस महिला का अंगूठा भी लगा हुआ था। लेकिन पीड़ित महिला ने जब न्यायालय यह बताया कि वह जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के अइनमा गांव की रहने वाली है। और उसकी शादी वर्ष 2010 के 10 जनवरी को उत्तम के साथ हुई थी। शादी का पुख्ता प्रमाण दिखाते हुए उसने एक वोटर कार्ड पेश किया जिसमें महिला के पति का नाम उत्तम कुमार लिखा हुआ था। जिसे देखते हुए जज ने महिला के पति को जमानत दे दिया और इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+