पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पति ने कई बार देखा तो बाजार से खरीदकर लाया मुर्गा फिर...

पटना। बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने झूठी हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। साथ ही उस व्यक्ति को भी बरामद कर लिया है, जिसकी हत्या की बात सामने आ रही थी। दरअसल, पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति बौखला गया था। वह हर रोज अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए तरह-तरह की साजिश के बारे में सोचता रहता। फिर उसने एक दिन खौफनाक प्लान बनाया और अपनी हत्या की झूठी कहानी गढ़ दी।

पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया

पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया

वहीं पुलिस भी उसका पर्दाफाश करने के बाद से हैरान है। बीते मंगलवार को लापता हुए युवक को पुलिस ने बिहटा इलाके से बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवक अशोक सिंह ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने पत्नी और उसके प्रेमी को साथ देख लिया था और दोनों को फंसाने के उद्देश्य से उसने खुद की हत्या की झूठी साजिश रची थी। अशोक ने बताया कि उसने कई दिनों तक सोचने के बाद अपनी हत्या का प्लान बनाया।

कई बार रंगरेलियां मनाते हुे देखा

कई बार रंगरेलियां मनाते हुे देखा

उसे अंजाम देने के लिए वह बाजार से मुर्गा खरीदकर लाया और उसको काटकर घर में मुर्गे के खून के छींटे गिरा दिए थे, जिसे देखकर पुलिस हत्या मानकर जांच में जुटी रही। घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और वहां से खून का सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने ही वाली थी तभी मामले का पर्दाफाश कर लिया गया। अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी और सोनू रजक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है और दोनों को उसने कई बार साथ-साथ रंगरेलियां मनाते देख लिया है।

पति ने रची झूठी साजिश

पति ने रची झूठी साजिश

इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने की मंशा से उसने फर्जी ढंग से अपनी हत्या की साजिश रची और घटनास्थल पर मुर्गे के खून के छींटे गिरा दिए। इसके बाद वह गायब हो गया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि अशोक सिंह के भतीजे मृत्युंजय ने चाचा के अपहरण की बात कहते हुए दो लोगों को आरोपित किया था। दोनों से पूछताछ की गई तो मामला खुल गया। फोन के सीडीआर से अशोक को बिहटा से गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+