बिहारः तेज प्रताप ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, लिखा- चोर मचाए शोर

पटना। बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने विरोधियों को घेरने की कवायद शुरू कर दी है। इस दौरान ट्विटर के माध्यम से, पोस्टर के माध्यम से एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है। प्रदेश में सियासी रणयुद्ध शुरू हो चुका है। नेताओं के बीच जुबानी वार-पलटवार के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का खेल भी जारी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार को लेकर एक ट्वीट किया है।

patna tej pratap yadav did tweet about central and state government

अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध तेज प्रताप यादव ने इस बार अपने ट्वीट के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरने की कोशिश की है। इस ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह और RCP टैक्स का जिक्र किया है। तेजप्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'चोर मचाए शोर..! देख लिया है, देख लेंगे चोरी की सरकारों को। जय शाह से RCP टैक्स तक गुंज रहा गलियारों में।। धत्त...'। तेजप्रताप अक्सर ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधते रहते हैं।

एक ट्वीट में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए लिखते हैं, 'इस घोर विपदा-काल में जनता और जमीन से दूर लगातार 85 दिनों तक खुद को Quarentine करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई। लेकिन जनता कह रही है कि #BiharKaCmGayabHai।' बता दें कि बीते 11 जून को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन था।

पिता को याद करते हुए तेजप्रताप यादव ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. miss you so much papa..'। इसके बाद अपने पिता लालू प्रसाद यादव की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के खास मौके पर आरजेडी की तरफ से 73 हजार लोगों को खाना खिलाया गया था। वहीं पिता से मिलने के लिए तेजस्वी यादव रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे थे। तेजस्वी ने फेसबुक पर एक भावनात्मक पत्र भी लिखा और साथ ही पिता लालू यादव के साथ तस्वीर भी शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+