बिहारः पंकज त्रिपाठी अब करेंगे खादी का प्रचार, सरकार के इस प्रस्ताव पर जताई खुशी

पटना। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अब बिहार में खादी का प्रचार-प्रसार करेंगे। बिहार सरकार ने पंकज त्रिपाठी को खादी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। वहीं बिहार सरकार के इस प्रस्ताव को पंकज त्रिपाठी ने स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने सरकार के प्रति आभार भी जताया है।

patna pankaj tripathi will brand ambassedor of khadi in state

इस फैसले पर खुशी जताते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनके लिए इससे ज्यादा खुशी और गर्व की बात क्या होगी कि बिहार का उद्योग विभाग मुझे बिहार में बने खादी का ब्राण्ड एम्बेस्डर बनाना चाहता है। मैं शुरू से ही खादी का शौकीन रहा हूं। अब उसी खादी का पहचान मेरे मार्फत देश और दुनिया में हो तो इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी।

वहीं उद्योग मंत्री श्याम रजक ने पंकज त्रिपाठी के ब्राण्ड एंबेस्डर बनने पर खुशी जताई है और उम्मीद कर रहे हैं कि पंकज त्रिपाठी की लोकप्रियता का फायदा बिहार के खादी को मिलेगा। पंकज त्रिपाठी को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के मामले में बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि प्रदेश में खादी नए दौर से गुजर रहा है। इसको लेकर जहां अलग-अलग शहरों में मॉल खोलने की तैयारी की जा रही है, तो वहीं प्रचार प्रसार का भी काम तेजी से चल रहा है।

श्याम रजक ने बताया कि पंकज त्रिपाठी के ब्रांड एंबेसडर बनने से इसके प्रचार-प्रसार में और तेजी आएगी। मालूम हो कि बिहार सरकार ने खादी को प्रमोट करते हुए देश का सबसे बड़ा और पहला खादी मॉल पटना में ही स्थापित किया है, जिसमें राज्य के विभिन्न खाद्य संस्थाओं द्वारा तैयार सामान की बिक्री की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+