पटनाः शर्ट पर जलेबी का रस गिरने से गुस्साए युवक ने छात्र पर झोंक दिया फायर

पटना। बिहार के पटना शहर के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल के सब्जी मंडी के पास बीते मंगलवार की रात को दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जलेबी का रस शर्ट पर गिरने से गुस्साये युवक ने छात्र को गोली मार दी। गोली छात्र के दायें बांह में जा लगी। इसी दौरान गश्त कर रहे सचिवालय डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर पहुंच गये और गोली की आवाज सुनकर रुके।

patna man did firing on student in angry

जब पूरा मामला उनको समझ में आया तो डीएसपी के बॉडीगार्ड ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया। हमला करने वाले युवक की पहचान गोपाल के रूप में हुई है और घायल छात्र की पहचान रिशू राज के तौर पर हुई है। आरोपी युवक के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया गया है। हमलावर गोपाल राजापुर मैनपुरा का रहने वाला है और शराब के नशे में धुत था।

श्रीकृष्णापुरी थाने में उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम व हत्या के प्रयास के तहत दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। रिशू मूल रूप से सिवान के बरैहिया का रहने वाला है। लेकिन पटना में मैनपुरा में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता है। तीन दोस्तों के साथ छात्र जलेबी खा रहा था। बताया जा रहा है कि रिशू राज अपने तीन दोस्तों के साथ राजापुर पुल सब्जी मंडी मेंजलेबी खा रहा था। इसी दौरान गोपाल जी नशे में धुत हो कर पहुंचा और टकरा गया।

इसी दौरान जलेबी का रस गोपाल जी के शर्ट पर गिर गया। इसके बाद उसने गुस्से में आ कर रिशू राज पर फायरिंग कर दी। गोली रिशू के दायें बांह में लगी। इस दौरान गोपाल ने दूसरी फायर करने की भी कोशिश की लेकिन गोली चल नहीं पाई। तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+