बिहारः लालू के जन्मदिन पर 73 हजार लोगों को खिलाया जाएगा खाना, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर कसा तंज
पटना। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 11 जून को 73वां जन्मदिन है, जिसे पार्टी यादगार बनाने जा रही है। पार्टी ने तय किया है कि जन्मदिन के इस खास मौके पर 73 हजार गरीबों को खाना खिलाया जाएगा। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी है। उन्होंने बिहार के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस अवसर पर कोई केक नहीं काटा जाएगा, मोमबत्ती नहीं जलाई जाएगी और ना ही कोई जलसा होगा। उन्होंने कहा कि इस बार सिर्फ गरीबों को भोजन कराया जाएगा और उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद का 73वां जन्मदिन पार्टी गरीबों के लिए भोज आयोजित कर मनाएगी। राजद लालू के जन्मदिन (11 जून) को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी। इस खास मौके पर राज्यभर में 73 हजार गरीबों को भोजना कराया जाएगा। हर प्रखंड में कम से कम 151 गरीबों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि गरीबों के लिए संवेदना और तानाशाहों के खिलाफ मुखर आंदोलन ही लालू प्रसाद की पहचान रही है। ऐसे में कोरोना संकट में भूख से परेशान गरीबों की व्यथा सुनकर उनका खुद मन व्यथित है। लिहाजा गरीबों का सम्मान ही लालू प्रसाद के लिए जन्मदिन का बड़ा तोहफा होगा।
वहीं, आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा कि हमने प्रण लिया है कि RJD सुप्रीमो के जन्मदिवस को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे। कम से कम 72000 से अधिक गरीबों को खाना खिलाएंगे। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि हम 144 करोड़ की 72000 एलईडी स्क्रीन नहीं लगाते, बल्कि गरीबों को भोजन कराने का प्रयास करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications