लड़की मांग करने पर हाईकोर्ट ने किया जज को सस्पेंड

सूत्रों के अनुसार रोजगार की तलाश कर रहे एक स्वास्थ्यकर्मी ने शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था।
जज ने इस मामले में मदद करने के लिए शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक को यौन संबंध बनाने के लिए महिला स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध कराने को कहा। शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक ने इसकी शिकायत पटना उच्च न्यायालय में कर दी।
पूरे मामले की जिला न्यायधीश द्वारा जांच कराने के बाद पटना हाईकोर्ट ने अस्पताल के उपाधीक्षक की शिकायत को सही पाया और आदेश जारी कर दंडाधिकारी राम जसन को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले बिहार के तीन न्यायिक दंडाधिकारी नेपाल के एक होटल में महिलाओं के साथ पकड़े गए थे। जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications