बिहारः बच्चे को पिता का नाम दिलाने के लिए थाने का चक्कर काट रही है लड़की

पटना। बिहार के पटना के रुकनपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला अपने गोद में 8 माह के बच्चे को लेकर न्याय के लिए भटक रही है। दिन-रात थाने का चक्कर काट रही है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। महिला का बस एक ही सवाल है कि पुलिस ने इतने दिनों तक कार्रवाई क्यों नहीं की, उस शख्स को अभी तक क्यों नहीं पकड़ा, जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। पीड़िता बिहार के दानापुर जिले की रहने वाली है और वह डांस टीचर है। महिला के मुताबिक पांच साल पहले उसकी मुलाकात पटना के रूपसपुर विजय नगर के रहने वाले रविकांत से हुई थी।

शादी का झांसा देकर लिवइन में रहने लगा

शादी का झांसा देकर लिवइन में रहने लगा

महिला की शिकायत के मुताबिक दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके चलते वो लिवइन में रहने लगे। चार साल तक सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन इसी बीच लड़के की शादी की कहीं और बात चलने लगी। जब पीड़िता ने लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो उसने रिश्ता तोड़ने की बात कही। इस दौरान पीड़िता तीन माह की गर्भवती हो चुकी थी।

जब शिकायत की तो तीन माह की थी गर्भवती

जब शिकायत की तो तीन माह की थी गर्भवती

महिला के मुताबिक उसने लड़के को समझाने की कोशिश की। लेकिन लड़के के परिजनों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। साथ में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने साल 2019 में 22 मार्च को पटना गर्दनीबाग में लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। तब पीड़िता 3 महीने की गर्भवती थी और थाने में किसी तरह से रविकांत की शादी रुकवाने की मांग कर रही थी।

8 माह के बच्चे को लेकर न्याय के लिए काट रही है थाने का चक्कर

8 माह के बच्चे को लेकर न्याय के लिए काट रही है थाने का चक्कर

महिला का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से पीड़िता को न्याय नहीं मिला और अब 8 माह के बच्चे को लेकर उसके पिता का नाम दिलवाने के लिए थाने का चक्कर लगा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि लड़के की शादी भी हो चुकी है और लड़के के परिजन बार-बार उसे जान स मारने की धमकी देते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+