बिहारः नेशनल फेम शूटर श्रेयसी सिंह की मां कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

पटना। बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में नेशनल फेम शूटर श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके बाद उन्‍हें बुधवार को दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया है। पुतुल कुमारी बांका की पूर्व सांसद हैं। हालांकि, उनकी स्थिति काफी ठीक है और डॉक्‍टरों ने एम्‍स के आइसोलेशन वार्ड में रखा है और आराम करने को कहा है। बता दें कि इसके पहले मंगलवार को राजद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह को पटना एम्‍स में भर्ती कराया गया था और बुधवार को जांच में वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Recommended Video

      Bihar: Former सांसद Putul Kumari Corona Positive, Delhi Aiims में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
      patna former mp putul kumari found corona positive admitt in aiims

      जानकारी के मुताबिक बिहार के बांका से सांसद रह चुकीं पुतुल कुमारी दिल्‍ली स्थित अपने आवास पर तबीयत खराब की शिकायत की थीं। उन्‍हें बुखार आ रहा था। कोरोना संक्रमण का संदेह होने पर बुधवार को दिल्‍ली एम्‍स में एडमिट कराया गया। जांच की गई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को एम्‍स के ही आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है। डॉक्‍टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

      बता दें कि पु‍तुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं। गौरतलब है कि बिहार के वरीय राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को भी मंगलवार को पटना एम्‍स में भर्ती कराया गया था। उनहोंने भी बुखार के साथ ही सर्दी-खांसी की शिकायत की थी। संदेह होने पर डॉक्‍टरों ने कोरोना टेस्‍ट कराया। इसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+